फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद खिलाड़ियों को भेजा जाएगा मलेशिया

Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कराटे खिलाड़ियों को मलेशिया ले जाने वाली संबंधित एसोसिएशन की जानकारी खेल विभाग शुक्रवार को देगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी मांगी गई थी। संबंधित फाइल बृहस्पतिवार को खेले अधिकारियों के पास पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि एसोसिएशन के बारे में पूरी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानी माजरा हरिद्वार की खिलाड़ियों का चयन मलेशिया में होने वाली एशिया कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। लेकिन उनका पासपोर्ट और उन्हें भेजने का खर्चा नहीं मिल पाने के कारण वे चैंपियनशिप में नहीं जा पा रही हैं। मामला उठने के बाद शिक्षा विभाग खिलाड़ियों को मलेशिया भेजने को तो तैयार है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पहले एसोसिएशन के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहता है। इसलिए सचिव विद्यालयी शिक्षा मनीषा पंवार ने बुधवार को फाइल खेल विभाग को भेज दी थी। सचिव खेल डा. अजय कुमार प्रद्योत ने बताया कि फाइल मिल चुकी है और इसको निदेशालय भेज दिया गया है। वहीं, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को एसोसिएशन की जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट खेल सचिव को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें