फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर की हत्या की साजिश नाकाम

Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। टिहरी जेल में बंद शातिर अपराधी जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती के इशारे पर राजधानी में एक फाइनेंसर की हत्या करने आए दो सुपारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से कार और दो तमंचे बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि एक प्रापर्टी को लेकर जित्ती की इस फाइनेंसर से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह कोर्ट में पेशी के लिए दून आया था।
विज्ञापन

एसएसपी केवल खुराना ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि पुलिस को दो सुपारी किलर के शहर के नामी फाइनेंसर की हत्या की साजिश रचने की सूचना मिली। एसटीएफ टीम को साथ लेकर हरिद्वार रोड पर छापेमारी की गई। इसी दौरान मारुति कार में बैठे जमशेद खान निवासी नेशविला रोड और राजू निवासी इंदिरा कॉलोनी को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती के सुपारी देने की बात कही। जित्ती पटेलनगर क्षेत्र में हुई मुनीर उर्फ बब्बल की हत्या के मामले में इन दिनों टिहरी जेल में बंद है। उसका उक्त फाइनेंसर से एक प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार और डीआईजी संजय गुंज्याल ने पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
जमशेद एआरटीओ में था चालक
आरोपी जमशेद खान काफी समय तक संविदा पर एआरटीओ कार्यालय में चालक के रूप में तैनात था। उसके खिलाफ चेक बाउंस होने के तीन मामले दर्ज है। फिलहाल वह प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा है, जबकि राजू आटो चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें