फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूर्व सैनिक करेंगे हाथियों से सुरक्षा

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। गजराज के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा अब पूर्व सैनिक करेंगे। इसके लिए देहरादून वन प्रभाग ने ऋषिकेश और बड़कोट रेंज में पूर्व सैनिकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंबे अरसे से देहरादून मार्ग, हरिद्वार बाईपास रोड, शहर के समीपवर्ती श्यामपुर, पशुलोक, भट्टाेंवाला, खैरीखुर्द, विस्थापित क्षेत्र मनसादेवी, बीसबीघा, मीरानगर, रानीपोखरी, अठूरवाला आदि क्षेत्रों में हाथी सक्रिय हैं। इससे क्षेत्र में जानमाल के नुकसान का अंदेशा बना रहता है। विभाग के पास फील्ड कर्मियों की कमी के चलते गश्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में हाथियों से नागरिकों की सुरक्षा में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने बड़कोट और ऋषिकेश रेंज में दस पूर्व सैनिकों की तैनाती की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत चार पूर्व सैनिक ऋषिकेश रेंज, चार बड़कोट रेंज और दो की अतिरिक्त भर्ती की जाएगी। विभाग पूर्व सैनिकों का मानदेय संबंधी फंड उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड को देगा। मानदेय का मानक बोर्ड तय करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त पूर्व सैनिकों को कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं दी जाएगी। उन्हें वन कर्मियों के साथ गश्त में लगाया जाएगा।

क्या होगी पूर्व सैनिकों की योग्यता
वन प्रभाग ने ऐसे पूर्व सैनिकों को लेने की बात की है, जिनके पास निजी बंदूक और लाइसेंस हो। जिससे वे गश्त के दौरान हमलावर हाथियों को भगाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकें। बंदूक के लिए कारतूस विभाग द्वारा मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कहते हैं अधिकारी
हाथी के गुस्सैल मिजाज के दृष्टिगत नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा के लिए रेंज में वन कर्मियों के साथ पूर्व सैनिकों को रात्रि गश्त पर लगाया जाएगा। इसके लिए पूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे गए हैं, रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन

- गंगासागर नौटियाल, रेंज अधिकारी ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें