फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता के संरक्षण को आगे आएं लोग: तोगड़िया

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदू धर्मावलंबियों से गोमाता के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया है। कहा कि हिंदू समाज को जागृत करने और प्रयाग महाकुंभ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए परिषद अगले माह वृहद सम्मेलन आयोजित करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैराज मार्ग स्थित एक होटल में विहिप की ओर से प्रयाग महाकुंभ की तैयारियों के दृष्टिगत प्रबुद्ध नागरिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य वक्ता डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि रोजगार के लिए शहरों में भटकने वाले करोड़ों हिंदुओं की सहायता के लिए परिषद ने विभिन्न प्रांतों में हिंदू हेल्पलाइन की स्थापना की है। इस कार्य के लिए 25 हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। तोगड़िया के अनुसार पुराणों के अध्ययन के बाद परिषद ने गोवंश के मल-मूत्र से निर्मित शैंपू, साबुन, फेस पैक आदि उत्पाद बाजार में उतारे हैं। बताया कि इससे अब लोगों को गोवंश नहीं बेचना पड़ेगा। गोष्ठी में प्रांतीय मंत्री महेंद्र नेगी, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डा. अजय गैरोला, डा. सीएल कोहली, इंद्र सिंह बिष्ट, महावीर, चित्रमणी, ईश्वरी प्रसाद, ऋषि कंडवाल, ज्योति सजवाण, मीरा रतूड़ी, कामेेश रावत, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें