फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में दीजिए आल इंडिया बार परीक्षा

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से हो रही चौथी आल इंडिया बार परीक्षा के लिए पहली बार देहरादून में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लॉ कालेज प्रेमनगर (देहरादून) में नौ दिसंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि परीक्षा 11 से 2 बजे तक होगी। छात्र अपने प्रवेशपत्र कौंसिल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र न मिलने पर परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व अपने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
बता दें कि कोर्ट में प्रेक्टिस करने के लिए विधि स्नातकों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। परीक्षा ओपन बुक विधि पर आधारित होती है, जिसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आने चाहिए। डॉ. बहुगुणा ने बताया कि यदि छात्रों को किसी भी तरह की जानकारी या सहायता की आवश्यकता है तो वे हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन : 0120-4897900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें