फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था और इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार वह बीमारी के कारण काफी परेशान था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि रामनगर(रायपुर) में एक युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार कमरे में अभिमन्यु(27) पुत्र वीरेंद्र सिंह का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु बीमारी के चलते डिप्रेशन में रहने लगा था। वह अक्सर घर पर ही रहता था। उसके पिता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कैंटीन चलाते हैं और सुबह ही काम पर चले जाते थे। मंगलवार को उसकी मां भी किसी काम से बाजार चली गई। छोटी बहन पारुल पिता के पास कैंटीन चली गई थी। करीब तीन बजे उसने किसी काम से अभिमन्यु को फोन किया, लेकिन उसे जवाब नहीं मिला। वह घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। उसने पिता और अन्य लेागों को सूचना दी। किसी तरह दरवाजा खोला गया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार परिजनों के अनुरोध और डीएम की अनुमति के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें