फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में खाली हो गए बैंकों के एटीएम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दीपावली से एक दिन पहले राजधानी में कई बैंकों के एटीएम खाली हो गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार बैंकों के बंद होने से लोगों को ओर अधिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में यदि घर से निकल रहे हैं तो केवल एटीएम के भरोसे न रहें।
विज्ञापन

राजधानी में सोमवार घंटाघर स्थिति पंजाब नेशनल बैंक, चकराता रोड, कर्जन रोड स्थित कुछ बैंकों के एटीएम में पैसे न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी घंटाघर स्थिति पीएनबी बैंक के एटीएम के भरोसे बाजार पहुंचे लोगों को हुई। इस एटीएम के ठप होने पर लोगों को चकराता रोड स्थिति एसबीआई और बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम तक दौड़ लगानी पड़ी। लेकिन, यह एटीएम भी खाली हो चुके थे। यही हाल राजधानी के कुछ अन्य बैंकों के एटीएम का था। सोमवार बैंक खुले थे, इसके बावजूद एटीएम खाली थे। जबकि मंगलवार बैंक भी बंद हैं, ऐसे में परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें