फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार महिला को चाकुओं से गोदा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक व्यक्ति ने सरे बाजार एक महिला को चाकू से गोद दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। उससे चाकू भी बरामद कर लिया गया। महिला को गंभीर हालत में महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े सात बजे चमनपुरी निवासी बबली पत्नी सुशील पैदल लालपुल से पटेलनगर की ओर जा रही थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अचानक एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और चाकू से एक के बाद कई वार कर दिए। महिला जमीन पर गिर पड़ी। शोरगुल सुनकर पटेलनगर चौकी इंचार्ज संजीत कुमार दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बबली को आटो से महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर बबली का पति और बेटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया, जबकि वह बबली को अपनी पत्नी बताता रहा।
आरोपी की पहचान वीर सिंह निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। उसके मुताबिक बबली कुछ समय पूर्व उसके साथ रह रही थी, लेकिन फिर अपने पति के पास लौट गई। वह उससे मिलने गया था। इस दौरान झगड़ा होने पर उसने बबली पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें