फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून और नैनीताल के मुक्केबाजों का दबदबा

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। देहरादून और नैनीताल के मुक्केबाजों ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दूसरे दिन भी दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में खेल निदेशालय और उत्तरांचल बाक्ंिसग एसोसिएशन की ओर से परेड मैदान पर चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर बालकों के 49 किग्रा. भारवर्ग में दून के राहुल ने नैनीताल के मनीष, स्पोर्ट्स कालेज के आनंद ने दून के निखिल, 52 किग्रा. में स्पोर्ट्स कालेज के राजेंद्र ने चंपावत के खुशाल, नैनीताल के अनुराग ने अल्मोड़ा के दीपक, नैनीताल के गौरव ने ऊधमसिंह नगर के गोविंद, कोटद्वार के राहुल ने दून के सौरभ को हराया। 56 किग्रा. में दून के तारा सिंह ने ऊधमसिंह नगर के दरबान, चंपावत के पृथ्वीराज ने दून के क्षितिज, नैनीताल के योगेंद्र ने चमोली के विक्रम, दून के आनंद बिष्ट ने अल्मोड़ा के पंकज को पराजित किया।
विज्ञापन

सीनियर बालकों के ही 60 किग्रा. में कोटद्वार के नीरज ने नैनीताल के पवन, नैनीताल के प्रवीन ने दून के हर्ष, पिथौरागढ़ के प्रमोद ने चंपावत के दिलीप, नैनीताल के कृपाल सिंह ने ऊधमसिंह नगर के अरुण को हराया। 64 किग्रा. में कोटद्वार के सतीश ने नैनीताल के लखन, पिथौरागढ़ के अंकित ने दून के मोहन, स्पोर्ट्स कालेज के अमित ने चंपावत के योगेश, दून के प्रवीन ने ऊधमसिंह नगर के दीपक को हराया। 69 किग्रा. मेें पिथौरागढ़ के हरीश बेलाल ने दून के भानू प्रताप को बीच मुकाबले में बाहर किया। 75 किग्रा. में दून के मिलन गुरुंग और 81 किग्रा. में नैनीताल के भूपेश को वाकओवर मिला। जूनियर वर्ग के 56 किग्रा. में कोटद्वार के मुकेश ने पिथौरागढ़ के दिनेश, 54 किग्रा. में कोटद्वार के विकास ने चंपावत के आकाश, ऊधमसिंह नगर के कमल ने नैनीताल के मोहित को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें