फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी करीबी से करीबी रिश्ते में तो नहीं हुई हत्या?

Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सिक्योरिटी कंपनी के कैश वैन चालक विक्रम की हत्या कहीं किसी करीबी से करीबी रिश्तों के चलते तो नहीं की गई। पुलिस जांच में हत्या के पीछे इसी करीबी रिश्ते को लेकर पनपी रंजिश हत्या की ओर इशारा कर रही है। पुलिस इस बिंदु को अहम मानते हुए हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बुधवार को मृतक की पत्नी और दोस्तों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामला वर्कआउट कर लिया जाएगा। सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस रंजिश के साथ ही अन्य कई पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि वारदात के दो दिन बाद भी मृतक का मोबाइल और बाइक का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार विक्रम को हत्या से पूर्व किसी करीबी ने ही किसी सुरक्षित जगह पर बुलाकर उसकी बाइक खड़ी करवाई होगी। जिसके बाद उसे साथ ले जाकर हत्या कर दी गई। मौके से मिले खोखों को भी जांच के लिए भिजवाया गया है।
गोली लगने से ही हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विक्रम की मौत की वजह गोली लगना ही बताया गया है। गोली मारकर ही उसकी हत्या की गई। जबकि पहले ये भी आशंका जताई जा रही थी कि कहीं हत्या के बाद तो गोलियां नहीं दागी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें