फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर का दानपात्र तोड़कर नगदी चोरी

Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात चमनपुरी स्थित शनि मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के बाहर खड़ी छह गाड़ियों के शीशे तोड़कर भी नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के लिए नगर निगम पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

सुबह चमनपुरी के लोगों की नजर शनि मंदिर के टूटे दानपात्र पर पड़ी। मंदिर के बाहर खड़ी दो कार, दो ऑटो और दो लोडरों के शीशे भी टूटे हुए थे। सूचना मिलते ही वाहन स्वामी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। भाजपा नेता सतीश कश्यप भी मौके पर पहुंचे। मंदिर के दानपात्र से हजारों का कैश गायब था, जबकि एक कार से 16 सौ रुपये, एक म्यूजिक सिस्टम और अन्य गाड़ियों से भी सामान चोरी था। सतीश कश्यप के अनुसार मंदिर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब हैं, जिसकी शिकायत नगर निगम से की गई है। इसके बावजूद सुध नहीं ली जा रही है। उनका कहना है कि अगर लाइट ठीक होती तो शायद बदमाश चोरी करने की हिम्मत नहीं करते। इसके अलावा चंद कदमों की दूरी पर स्थित बाजार चौकी पुलिस पर भी लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही चौकी पर पहुंचकर हंगामा काटा। पुलिस के अनुसार काम किसी नशेड़ी का है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें