फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 03 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मरका थाना क्षेत्र के इंगुवारी गांव निवासी गोमती देवी (22) पत्नी बुद्धसेन ने बुधवार की रात खपरैलदार मकान में रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। ससुर चौबा ने बताया कि गोमती की शादी दो साल पहले हुई थी। पति परदेस में रहता है।
विज्ञापन


घटना के समय घर के लोग बाहर थे। सूना मौका पाकर उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके सिरावल (राजापुर, चित्रकूट) में घटना की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके वालों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। मृतका के ससुर ने आत्महत्या की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें