जसवंत नगर थाना क्षेत्र में धौलपुर खेड़ा के पास बदमाशों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। वे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने इटावा- आगरा हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया।
फिरोजाबाद जिले के नारखी निवासी किशनपाल सोमवार शाम बाइक से महलई गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह हाईवे पर धौलपुर खेड़ा के पास पहुंचा था कि बाइक से आए दो अन्य युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सैफई मेडिकल कालेज ले जा रही थी कि रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने आगरा- इटावा हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे जाम होने की सूचना पर आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हमलावरों की गिरफ्तारी की मंाग कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद आगावमन शुरू हो सका। ग्रामीणों के जाने के बाद भी देर रात तक वाहन रेंगते हुए चले। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूूचना दी है।