फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की कनपटी पर गोली मारकर, हत्या

Tue, 08 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
हत्या कर फेंकी लाश मिलने पर जांच करने पहुंचे एएसपी सुनील कुमार । - फोटो : mau
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के अरैला ग्राम पंचायत के भवराजपुर मौजा के समीप पलिया-करहां संपर्क मार्ग पर सोमवार की सुबह कनपटी पर गोली लगी एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह शौच को जा रहे एक युवक ने शव देखा तो उसने शोर मचाया।      
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर भुरे रंग का लोवर, पीला शर्ट एवं काला जैकेट था। कपड़े की जेब से एक ईयरफोन, रूमाल एवं ताले की चाभी मिला है। शव के बगल में एक खाली खोखा एवं कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

युवक को रविवार की रात कहीं से बुलाकर चकरोड पर ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। 

रानीपुर थाना क्षेत्र के अरैला ग्राम पंचायत के भवराजपुर मौजा के समीप पलिया-करहां संपर्क मार्ग पर सोमवार की सुबह गांव का ही एक युवक शौच के लिए जा रहा था। सड़क पर एक युवक को पीठ के बगल गिरा देखा तो अवाक रह गया।  युवक के कनपटी पर गोली का निशान था और गोली आर पार हो गई थी। शव खून से लथपथ था।
विज्ञापन



युवक ने इसकी सूचना जब गांव में दी तो मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर एएसपी सुनील सिंह, सीओ अनिल  सिंह और फोरेंसिक विभाग की टीम पहुंची। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी मुनिराज का कहना है कि युवक की शिनाख्त  नहीं हो सकी। शिनाख्त के साथ ही घटना के खुलासे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें