फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमला कर लूटा

Wed, 06 Sep 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। कस्बे से बाजार कर साइकिल से लौट रहे युवक पर मंगलवार देर शाम धारदार हथियार से हमला कर नगदी, मोबाइल लूट लिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सांडी थाना क्षेत्र के रजानीखेड़ा गांव निवासी गिरींद्र (46) पुत्र रामलडै़ते मंगलवार की दोपहर साइकिल से कस्बा बाजार करने गया था। जहां से देर शाम 7.30 बजे वह घर लौट रहा था। गांव के निकट पहुंचा था , उसी दौरान गांव के भगवानदीन, तोताराम राधेश्याम ने उसे गालीगलौज करते रोक लिया। विरोध करने पर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया । खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद हमलावर उसके पास से 25000 रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। युवक की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ के बाद घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने देर रात हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का कहना था कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते विपक्षियों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें