हैदराबाद में 25 साल की एक महिला को ऑटो से करीब 200 मीटर तक घसीटने की घटना सामने आई है। हैदराबाद के हैदरगुड़ा में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई है, जबिक आरोपी ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को जिस तरह से घसीटा गया है उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। दरअस, मंगलवार सुबह महिला अपने बच्चे को लेकर हैदरगुड़ा के ऑटो स्टैंड पर पहुंची थी। उसने एक ऑटो में अपने बच्चे को बिठा दिया था और चालक से बातचीत करने लगी।
दोनों के बीच में ये बातचीत बहस में तब्दील हो गई और पीड़िता ने चालक पर चीखना शुरू कर दिया। इस बीच ऑटो में बैठा बच्चा रोने लगा, लेकिन चालक ने जरा भी रहम न करते हुए ऑटो रवाना कर दिया, लेकिन उसने ये ध्यान नहीं दिया कि महिला के सूट का कपड़ा उसके ऑटो में फंस गया है।
शोर मचने के बाद रोका ऑटो
woman drag
वो करीब महिला को 200 मीटर चक घसीटता ले गया, लेकिन जब लोगों ने शोर मचाया तो वह रूका। उसने महिला को उसका बच्चा दिया और मौके से फरार हो गया। महिला इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई थी, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसकी मदद भी की।
इस पूरी घटना का वीडियो एक महिला ने अपने ट्विटर अकांंउट पर शेयर किया है। देखे वीडियो...
Killer Autos in #Hyderabad. One more accident today in #Hyderabad. Woman was dragged 1/2 km in Attapur. On Sunday Auto killed a man. pic.twitter.com/QFgYqzZX0O
— kavitha Rao (@iamKavithaRao) January 24, 2017