फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को आइसक्रीम खिलाने गया पति, पत्नी ने लगा ली फांसी

Fri, 29 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरेलू विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने बृहस्पतिवार सुबह पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पति दो वर्षीय बेटी को लेकर आइसक्रीम दिलाने गया था। वापस घर लौटा तो पत्नी धोती के सहारे पंखे से झूलती हुई मिली। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मासूम का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंजारावाला की है।

बेटी के रोने पर पत्नी को था डांटा
मूल रूप से टिहरी गढ़वाल निवासी संतोष जोशी (30) पत्नी सुभाष जोशी बंजारावाला में किराये के घर में रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह उसने आत्महत्या कर ली। पति सुभाष जोशी का कहना है कि वह सुबह के समय पूजा कर रहे थे इस दौरान बेटी आरुधी रो रही थी।
विज्ञापन


इसी पर पत्नी को थोड़ा डॉटा और बेटी को आइसक्रीम दिलाने के लिए बाहर चला गया। जब वापस घर लौटा तो पत्नी पंखे से झूलते हुए मिली। पुलिस पूछताछ में सुभाष जोशी ने बताया कि परिवार में हल्के-फुल्के झगड़े हुए हैं, लेकिन दोनों के बीच ऐसी कोई बात नहीं थी कि जिससे ऐसा कदम उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें