फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों पर बंधक बनाकर रखने का आरोप

Tue, 09 Aug 2016 11:11 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिश्रिख सीताकुंड वार्ड की एक महिला ने ससुरालवालों पर एक साल तक घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी बेटी को भी इस दौरान कैद रखा गया। मंगलवार को पुलिस ने कुछ लोगों की सूचना पर दोनों को मुक्त कराया।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मिश्रिख कोतवाल रामकुमार गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, कि कस्बे के सीताकुंड वार्ड में एक महिला और उसकी बेटी को परिवारवालों द्वारा करीब एक साल से बंधक बना कर रखा गया है। इस पर पुलिस टीम ने फौरन मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि एक महिला परिवारवालों द्वारा बंधक बना कर रखी गई है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने पीड़िता शुभलता उर्फ गुड्डी पत्नी देवेंद्र कुमार मिश्रा व उसकी सात साल की बेटी गौरी देवी को घर से मुक्त कराया। महिला का आरोप है कि घर में उसके पति की कोई बात नहीं चलती। जेठ व जेठानी ही परिवार को अपने हिसाब से चलाते हैं। जिसके कारण उसे और उसकी बेटी को करीब एक साल से घर के बाहर नहीं निकलने दिया।

उसको कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। मांगने पर खाना-पानी व राशन भी कमरे में ही दिया जाता था। उसे घर के एक हिस्से में पूरी तरह कैद रखा जाता था। रिश्तेदारों आदि के सामने भी नहीं जाने दिया जाता था। उसका आरोप है कि परिवार के अन्य पुरुष अपने बच्चों को स्कूल भेजते थे, लेकिन उसकी पुत्री को उसी के साथ कैद रखा गया।

मायके वालों ने भी उसकी कोई सुध नहीं ली। घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति देवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू, जेठ अरुण कुमार व अनिल कुमार, देवर धीरेंद्र, जेठानी रीना मिश्रा पत्नी अनिल व ननद मुन्नी मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता का कहना है कि मामले में महिला के पति, जेठ अरुण व देवर धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मायके वालों से किया संपर्क
मिश्रिख के सीताकुंड वार्ड के एक मकान में करीब एक साल से कैद महिला और उसकी बेटी को पुलिस ने उसकी ससुराल से निकाल लिया है। लेकिन अब वह कहां रहेगी, इसको लेकर पुलिस कवायद में जुटी है। इंस्पेक्टर राजकुमार गुप्ता का कहना है कि महिला का मायका हरदोई में हैं। मायके वालों को सूचना दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें