फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटने के डर से विधवा ने बच्चों के साथ घर छोड़ा

Sun, 01 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
महुअवा दहाउर गांव में जमीन को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान महिला के घर में तोड़फोड़ हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के महुअवा दहाउर गांव में जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक विधवा महिला और उसके बच्चों को पीट दिया। उसके बाद महिला के घर में तोड़ फोड़ भी की। पट्टीदार फिर से पिटाई न कर दें, इस डर से महिला ने बच्चों के साथ घर छोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षाें से चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज  किया है। महुअवा दहाउर गांव की निवासी सुशीला देवी के पति की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है। उनका अपने पट्टीदार शैलेश से जमीन का विवाद चला आ रहा है।

तहरीर में बताया गया है कि 14 अप्रैल को जमीन की विवाद को लेकर ही कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसके बाद पट्टीदारों ने मिलकर सुशीला देवी, उनकी पुत्री मंजू, पुत्र हृदेश और विमलेश को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद घर में तोड़फोड़ की और साइकिल तथा बाहर लगे नल को तोड़ दिया। 
विज्ञापन



पिटाई के कारण महिला इतनी भयभीत हो गई कि बच्चों के साथ उसने घर छोड़ दिया और अपने एक रिश्तेदार के घर रहने लगी। उन्होंने रामकोला थाने में पट्टीदारों के विरुद्ध तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चार व्यक्तियाें के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

लेकिन उसके बाद आरोपी शैलेश की तहरीर पर भी पुलिस ने विधवा महिला सहित उसके तीनों बच्चाें पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उस दिन से महिला घर छोड़कर इधर-उधर भटक रही है। इस संबंध में एसओ अनिल सिंह ने अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें