फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूफा ने अपनी ही बेटी से किया बलात्कार,विरोध करने पर भतीजे को उतारा था मौत के घाट

Sat, 23 Jun 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरदूलगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गांव बरन में नहर के किनारे नौजवान की संदिग्ध हालात में मिली लाश का मामला सरदूलगढ़ पुलिस ने हल कर लिया है। फूफा ने गोली मारकर भतीजे का कत्ल कर दिया था। क्योंकि उसके साले ने जीजा के खिलाफ जबर जिनाह का मामला दर्ज करवाया था, जिसको लेकर वह नाराज था। जीजा पर अपनी ही बेटी के साथ जबर जिनाह का आरोप है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गांव हीरके व बरन के बीच नहर के नजदीक एक नौजवान की लाश मिली थी।

उसकी पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई थी। जांच के दौरान लवप्रीत सिंह के पिता राज सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसके जीजा जगतार सिंह ने अपनी ही बेटी यानी कि उसकी भांजी से जबर जिनाह किया था। इसके खिलाफ उन्होंने थाना रोड़ी में जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसको लेकर वह परिवार के साथ गुस्से में चला आ रहा था। उन्होंने बताया कि जब उसका लड़का लवप्रीत सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत गया। लेकिन काफी देर तक वह नहीं आया तो वह भतीजे गुरतेज सिंह को साथ लेकर खेत गया।

वहां जीजा जगतार सिंह कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ खेत में कार लेकर खड़े थे। बाद में वह उसके लड़के को गांव मोढा की ओर ले गए। गांव हीरके से बरन को जाती नहर की पटड़ी पर उन्होंने ट्रैक्टर रोकर लवप्रीत सिंह को गोली मारी दी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी लाश को वहां फेंक कर फरार हो गए। मृतक के पिता ने बताया कि जगतार सिंह ने उनको कुछ दिन पहले परिवार को मारने की धमकी दी थी, जिस कारण उसने उनके पुत्र का कत्ल कर दिया। सरदूलगढ़ पुलिस ने जगतार सिंह उर्फ जग्गा वासी रोड़ी व अन्य दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें