खुर्जा में लूट के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया, शहर के अमेठी मंदिर के समीप बदमाशों ने एक युवक को पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश की।
किसी तरह पीड़ित बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। अमेठी मंदिर के पास कई बार लूट की वारदात हो चुकी है।
लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है।
शहर के खोराराम निवासी ऋषिकेशमणि अखबार बेचने का काम करते हैं। गुरुवार की शाम आठ बजे के करीब वह शहर से साइकिल लेकर घर लौट रहे थे। अमेठी मंदिर के पास दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर रोक लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की।
ऋषिकेश किसी तरह वाह से भाग निकले। इसके पहले मूकबधिर हॉकर से बदमाशों ने दो हजार रुपये की लूट की थी। कुछ दिन बाद एक दंपति को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।