फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण कोहरे में सड़क किनारे पेड़ों से टकराए ट्रक, तीन घायल

Tue, 02 Jan 2018 11:24 PM IST
mahoba
विज्ञापन
हाइवे में बरानाला के समीप पेड़ से टकराया ट्रक व सलारपुर मोड में कोहरे के चलते पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में भीषण ठंड और कोहरे से कानपुर सागर हाइवे में बरा नाला व सलारपुर मोड के पास दो ट्रक सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गए। दुर्घटनाआें में चालकों समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जनपद कानपुर को नवादा घाटमपुर निवासी चालक अखिलेश (35) ट्रक लेकर  फतेहपुर सीपरी निवासी क्लीनर रामू (25) के साथ छतरपुर से महोबा की ओर आ रहा था। मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने के चलते चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया।

जिससे ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरातेे हुए पलट गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पहुंचाया। जहां दोनाें की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना कोहरे के चलते हाइवे में बरा नाला के समीप घटी। जहां मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे ट्रक चालक को कोहरे के चलते दिखाई नहीं दिया।। ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। भीषण कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे है।


ठंड की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
महोबा। भीषण ठंड और शीतलहरी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को ठंड की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला कस्बाथाई निवासी रहूफ 65 घर पर था। अचानक ठंड लगने पर उसके हाथ पैर अकड़ गए और जमीन पर गिर गए।

आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो दिन के अंदर ठंड से मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है।


ठिठुरन के साथ बढ़ी गलन, पशु पक्षी बेहाल
फोटो 02 एमएएचपी 7 परिचय-सब्जी की दुकान में जल रहे अलाव में सर्दी से बचाव करते जानवर
महोबा। सर्दीली हवाओं के चलते ठिठुरन के साथ गलन और बढ़ गई है। जिससे इंसान ही नही पशु पक्षी बेहाल है। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन न होने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। सबसे ज्यादा दिक्कत झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को हो रही है।

लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे है। जगह जगह आग जलाकर राहत महसूस कर रहे लोगाें के साथ पशु भी अलाव के समीप आग सेकते नजर आ रहे है। चार दिन से पड़ रही भीषण ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। दुकानों और मकानाें में भी लोग आग जलाकर समय गुजारते नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें