फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में आग लगाकर भागे

Tue, 31 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी के बाद भागे
विज्ञापन
 खोराबार के रामनगर कड़जहां में सोमवार की रात चोरी करने के बाद चोर घर में आग लगाकर फरार हो गए। घरवालों के शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने आग बुझाई। इसके अलावा तारामंडल में शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर और गगहा में नकब लगाकर लाखों रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। 
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर कड़जहां निवासी बीरबल कन्नौजिया सोमवार की रात पत्नी सीमा और बच्चों के साथ छत पर सोए थे। रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुसे चोर बक्सा तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये और गहने चोरी कर लिए। वारदात के बाद सामान को कमरे में रखकर आग लगाने के बाद फरार हो गए। आग की लपट लगने पर सीमा की नींद खुली। शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने आग बुझाया।

देवरिया, एकौना के रहने वाले अजय सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। तारामंडल में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। 28 मई की शाम वह घर चले गए। रात में ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। 29 मई की सुबह जानकारी होने पर पहुंचे अजय ने सूचना खोराबार पुलिस को दी। अजय ने पुलिस को बताया कि चोर कमरे में रखे गहने, कागजात समेत दो लाख रुपये कीमत के सामान उठा ले गए है।
विज्ञापन


गगहा प्रतिनिधि के अनुसार धर्मसेन देवकली के विक्रम मिश्र ने गांव के बाहर मकान बनवाया है। नवनिर्मित मकान में छत की जगह टिनशेड पड़ा है। घर सोमवार की रात बाहर सोए थे। सोमवार की रात नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए गए। कमरे में रखे बॉक्स तोड़कर रुपये, गहने और कपडे़ समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें