फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करते संग्रह अनुसेवक को धुना

विज्ञापन
fight
विज्ञापन
तिर्वा से टेंपो पर बैठकर आ रही एक युवती से तिर्वा तहसील में कार्यरत संग्रह अनुसेवक ने छेड़छाड़ कर दी। यात्री एक जुट हुए तो युवक भाग निकला। बाद में सदर तहसील में लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे बचाया। पीड़िता के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती किसी काम से तिर्वा गई थी। दोपहर के समय टेंपो से लौट रही थी। इसी दौरान युवती के पास बैठे तिर्वा तहसील में कार्यरत संग्रह अनुसेवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


सरायमीरा पहुंचने पर युवती ने विरोध जताया तो संग्रह अनुसेवक उसे धमकी देने लगा। इस पर यात्रियों ने संग्रह अनुसेवक का विरोध किया तो वह टेंपो से कूदकर भाग निकला। युवती और टेंपो सवार यात्रियों ने पीछा करते हुए उसे सदर तहसील में युवक को पकड़ लिया। यहां सभी ने मिलकर लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार को दी।

सूचना पर सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ चीता मोबाइल पुलिस तहसील पहुंच गई। जनता से पीट रहे कर्मचारी को किसी तरह बचाया और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। कुछ ही देर बाद युवती परिजनों को लेेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां संग्रह अनुसेवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें