फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के नाम पर करोड़ों ठगने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Tue, 31 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ टीम ने रियल एस्टेट ब्रोकेज कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। लोगों से करोड़ों की ठगी करने के बाद पुत्र फरार होकर दुबई चला गया था जबकि पिता पंजाब में जाकर छुप गया था। आरोपियों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-39 और 58 में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन



एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि ठगी करने वाले इनामी आरोपी महामाया फ्लाईओवर सेक्टर-39 के पास मौजूद हैं। एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र डोगरा और उसके पुत्र कुणाल डोगरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से डेराबस्सी, पटियाला (पंजाब) के निवासी है।


दोनों आरोपियों ने लगभग एक वर्ष तक रियल एस्टेट ब्रोकेज कंपनी बनाकर लोगों को फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की थी। इसकेे बाद आरोपी कुणाल दुबई भाग गया और वहां भी रियल एस्टेट का काम शुरू कर दिया। वहीं, उसका पिता सुरेंद्र पंजाब भाग गया और परिवार समेत वहां रहनेे लगा। एसएसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


कंपनी में था 40 लोगों का स्टाफ 
कुणाल डोगरा एमबीए है। जबकि पिता सुरेंद्र डोगरा बैंक ऑॅॅफ बड़ौदा का पूर्व कर्मचारी। दोनों आरोपी पहले नोएडा के सायस डेवलपर्स कंपनी मेें रियल एस्टेट ब्रोक्रेज का काम निपुण बंसल के साथ पार्टनरशिप में करते थे। जनवरी 2015 में आरोपियों ने  ‘स्पेसरा इंफ्राविजन’ नाम से एक कंपनी बना ली। आरोपियों ने आलीशान ऑफिस बनाया। जिसमें 40 लोगों का स्टाफ था। आरोपी कई निर्माणाधीन प्रोजक्ट, सोसायटी का खुद को पार्टनर, मालिक बताकर प्लॉट और फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते।  

करीब 20 करोड़ की ठगी कर हुए फरार 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अलग अलग मामलों में करीब 20 करोड़ की ठगी की है। नोएडा में इनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। आरोपी पिता पुत्र ने सरिता विहार नई दिल्ली निवासी आशीष भट्टाचार्य से फ्लैट के नाम पर 87 लाख ठगे। इस मामले में उन्होंने सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सेक्टर-19 नोएडा निवासी डॉ. संदीप नागर से मेसकार्ट मनोरथ मेें फ्लैट दिलाने के नाम पर लगभग 44 लाख रुपये ठगे। इसकी रिपोर्ट सेक्टर-58 में दर्ज है। नेवी के कमांडर के राजकुमार नागर निवासी मुंबई से 23 लाख रुपये और नरेश गर्ग निवासी नोएडा से 9 लाख रुपये फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे गए। इसके अलावा भी शातिरों ने अन्य लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें