फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सदस्य सोते रहे और घर में हो गई चोरी

Fri, 12 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पासी का पुरवा (बारीगांव) में चोरों ने एक मकान और नलकूप में हाथ साफ किया। परिवार के सदस्य सोते रहे और चोर माल समेटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



राजेंद्र पासी एक ईंट भट्ठे में मुनीम है। बताया कि बुधवार रात वह मकान के बाहर सो रहा था। अन्य सदस्य मकान के भीतर सोए हुए थे। रात में चोर घर की छत में चढ़ने के बाद जीने के रास्ते से अंदर घुसे।

बक्सों से छह हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर एक बक्सा भी उठाकर ले गए जो सुबह गांव के बाहर रामराज पासी के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


गृहस्वामी के मुताबिक चोर करीब दो लाख रुपये का माल ले गए हैं। वहीं, गांव के ही मंगली पासी के खेत में लगे नलकूप में भी चोर पहुंचे और यहां से नलकूप का सामान, जीन पाइप और पांच बैट्री उठा ले गए।

मंगली ने बताया कि चोरी गई बैट्री चार्जिंग के लिए लगी हुई थीं।


भीतरगांव चोकी इंचार्ज महेश यादव ने बताया कि राजेंद्र पासी के घर हुई चोरी की घटना में उसके किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना लगती है।

बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इधर, चौकी क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव निवासी अनुराग शुक्ला के यहां बीती 3 जुलाई की रात हुई चौदह लाख रुपये की चोरी को पुलिस अभीतक नहीं खोल पाई है। घटना का खुलासा न होने से गांवालों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें