फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने मोबाइल पर बात करने से रोका तो किशोरी ने लगा लिया फंदा

Thu, 12 Sep 2019 03:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में मोबाइल पर दोस्तों से बात करने से मां ने रोका तो 12 वर्षीय आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर शाम सरी पंचायत की है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि घटना से कुछ देर पहले मोबाइल पर बात करने को लेकर मां ने छात्रा को टोका था।

उसके हाथ से मोबाइल भी छीन लिया था। आवेश में आकर छात्रा ने अपना कमरा बंद कर दिया। पिता खाना खाने के लिए बुलाने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो पिता ने गांववालों को बुला लिया और दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो लड़की पंखे से लटकी हुई थी।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा स्थानीय गांव के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरी में आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। अध्यापकों के अनुसार वह पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें