फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गया छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Fri, 13 Oct 2017 12:09 AM IST
kannauj
विज्ञापन
जीतू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छिबरामऊ।धमे का ताल गांव में स्कूल गए छात्र घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। तिलोकापुर गांव में पिछले माह से एक युवक लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों मामलों की गुमशुदगी दर्ज की है। 
विज्ञापन


ग्राम धमे का ताल निवासी मुख्तार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा मुनव्वर (13) बुधवार को पास मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। शाम छह बजे तक वह न लौटने पर उसे  तलाश किया गया। उसने पुत्र के अपहरण की आशंका जताई है। ग्राम तिलोकापुर निवासी लखमीचंद्र पुत्र शिवदयाल ने बताया कि छह सितंबर को सुबह 8 बजे उनका बेटा जीतू घर से बाहर गया था। काफी तलाश के बाद भी जीतू का पता नहीं चला।

गुरुवार को लखमीचंद्र ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता को सौंपी गई है। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि दोनों बालकों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें