युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी, केस दर्ज
इसराना। थाना इसराना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर घर में घुस कर छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में गांव के ही एक युवक पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही युवक धर्मेंद्र रात को उसके घर में घुस गया। युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी देने के साथ जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ तीन एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।