फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के काफिले ने छात्र को कुचला: परिजनों ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे किया जाम, मौके पर नहीं आए मंत्री कटारूचक्क

Mon, 04 Aug 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के काफिले की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया और मंत्री व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के नरोट मेहरा क्षेत्र में माहौल उस समय गमगीन हो गया जब एक मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकुश डोगरा (20) पुत्र नागर चंद निवासी बजरी कंपनी वार्ड नंबर 33 के रूप में हुई है। युवक की मौत का कारण पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क को ठहराया है और पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर मंत्री लाल चंद व पंजाब सरकार खिलाफ नारे भी लगाए। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस पार्टी का काफिला भी मौके पर पहुंच गया। जो परिवार को धरना उठाने की बात कहने लगे। युवक का परिवार कई घंटे सड़क जाम करके विलाप करता रहा लेकिन, मंत्री कटारूचक्क का दिल नहीं पसीजा। इसके चलते वे घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे मृतक युवक के परिवार सदस्य और रिश्तेदारों ने बताया कि अंकुश आज पहले दिन घर से कोटली स्थित कॉलेज जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सुबह निकला। जैसे ही वे नरोट मेहरा की पुली निकट पहुंचा तो वहां के मौजूदा लोगों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क के काफिले ने कट करते समय युवक की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे युवक की मौत हो गई है। घटना को अंजाम दे मंत्री का काफिला मौके से निकल गया। जब परिवार ने घटनास्थल पर पुलिस से सीसीटीवी दिखाने की मांग की तो उन्हें कैमरे नहीं दिखाए गए। कहा कि मंत्री के काफिले ही युवक की मौत का कारण बना है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी मंत्री लाल चंद घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन

 

बेगुनाह को पकड़ पुलिस केस उलझा रही

दूसरी तरफ, परिवार सदस्यों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक को हिरासत में लिया है जो बिल्कुल बेगुनाह है क्योंकि पुलिस कह रही है कि युवक की मौत मंत्री के काफिले से नहीं बल्कि ट्रक चालक की चपेट में आने से हुई है। परिवार ने कहा कि पुलिस बेगुनाह ट्रक चालक को पकड़ मामले को टालने की कोशिश कर रही है। पीड़ित परिवार को शक है कि घटना का सीसीटीवी जो पुलिस के पास है उससे छेड़छाड़ किए जाने का आंदेशा है। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता वे मंत्री और पंजाब सरकार खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस धरने से यातायात भी कई घंटे बाधित हुआ। वहीं, सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अगर मंत्री के काफिला गुजर जाने के बाद घटना हुई तो मंत्री को पता कैसे चला और अगर सामने हुई तो रुके क्यों नहीं?  

विज्ञापन

विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

क्या कहती है पुलिस

पठानकोट के एसपी मनोज ठाकुर और थाना सदर प्रभारी हेमराज ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय हादसा हुआ था उससे पहले मंत्री का काफिला वहां से निकल चुका था। युवक की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई और ट्रक चालक खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। जबकि युवक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल पठानकोट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें