कार सवारों ने क्या कहा?
वीडियो में कार सवार यह कहते सुने जा सकते हैं कि बारिश के कारण स्लिप रोड पर पानी भर गया था इसीलिए उन्हें दूसरा रास्ता लेना पड़ा। उन्होंने यह कहा कि सामान्य रूप से वे ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करते हैं।
यह भी पढ़ें: कांस्टेबल की याचिका खारिज: काले जादू से उपचार के लिए बिना अनुमति छुट्टी पर गया था, HC ने कहा- बर्खास्तगी सही
बातचीत के दौरान कार चालक ने कहा चलो छोड़ो, ज्यादा लंबा चौड़ा काम नहीं चाहिए। इसके जवाब में सिपाही प्रवीन ने कहा कि छोटा चालान कर देता हूं। जब कार चालक ने पूछा कि 50-100 रुपये का चालान है तो बताओ तो सिपाही ने कहा कि 50-100 रुपये का कोई चालान नहीं होता सबसे छोटा चालान 500 रुपये का है। इसके बाद सिपाही ने किसी को आवाज लगाई और कुछ देर के लिए वहां से चला गया। कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने चालक को गाड़ी निकालने के लिए कहा लेकिन चालक ने मना कर दिया।
स्लिप दे देता हूं, चालक बोले- क्या करनी स्लिप
बाद में कार चालक ने सिपाही प्रवीन को 500 रुपये थमा दिए। सिपाही ने पैसे लेते हुए कहा मैं स्लिप दे देता हूं। इस पर चालक ने कहा कि उन्हें स्लिप की जरूरत नहीं है। इसके बाद सिपाही पीछे की ओर पैदल चला गया और कार चालक वहां से निकल गए।
चश्मे में कैमरा लेकिन पुलिस की पुष्टि नहीं
बताया जा रहा है कि कार सवार युवक ने कैमरा लगा हुआ चश्मा पहन रखा था जिससे पूरी वीडियो रिकॉर्ड की। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार वीडियो बनाने वाला युवक पंचकूला निवासी और एक ब्लॉगर है।
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सिपाही को सस्पेंड करने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसएसपी ट्रैफिक को भेजी गई थी। सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। -श्रीप्रकाश, डीएसपी ट्रैफिक