फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बारहसिंगा की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
करौंदीकलां के बौढ़ियाबालमऊ में तालाब किनारे गिरा बारहसिंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बौढ़िया बालमऊ गांव में बुधवार की सुबह घायल हालत में एक बारहसिंगा पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद कोई वन कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। उपचार के अभाव में चार घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बारहसिंगा की मौत के बाद कुछ लोग उसकी सींग निकालकर चले गए। ग्रामीणों ने शव को दफना दिया है। 
विज्ञापन


करौंदीकलां थाना क्षेत्र के बौढ़िया बालमऊ गांव के कुछ लोगों ने बुधवार की सुबह करीब छह बजे नाले के पास एक बारहसिंगा को घायल हालत में पड़ा पाया। ग्रामीणों ने घायल बारहसिंगा की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना के घंटों बाद कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह करीब नौ बजे बारहसिंगा की मौत हो गई। बारहसिंगा की मौत के बाद कुछ लोगों ने उसकी सींग निकाल ली। ग्रामीणों ने बारहसिंगा के शव को दफना दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मंगलवार देर शाम आए आंधी-पानी के दौरान बारहसिंगा पानी भरे गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गया होगा। क्षेत्रीय वनाधिकारी कादीपुर एपी सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है। वे मौके पर वन कर्मियों को भेज रहे हैं।
विज्ञापन


शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। बारहसिंगा की सींग को निकालना अपराध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें