फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का डर सताने लगा था किम कारदशियां को!

Tue, 04 Oct 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
kim kardashian
विज्ञापन
अमेरिकी एक्ट्रेस किम कारदशियां के साथ हुई लूट की घटना के बाद अब किम ने नया खुलासा किया। किम ने कहा कि इस घटना के दौरान उन्हें अपने साथ गैंगरेप होने का डर भी सताया था। 
विज्ञापन


खबरों के अनुसार किम अपने साथ रेप की आशंका से काफी डर गई थी। ऐसा किम को इसलिए लगा क्योंकि पांच लुटेरे कमरे में घुसे और उनके ऊपर बंदूक तान दी। लुटेरे किम के हाथ-पैर बांधने लगे। जिस तरह से किम के साथ व्यवहार हो रहा था, उससे किम को गैंगरेप के हालात महसूस होने लगे।
विज्ञापन

किम ने गिड़गिड़ा कर मांगी जान की भीख 

kim kardashian
डेली मेल की खबर के अनुसार किम अपने साथ हो रहे वाक्या से काफी डरी हुई थीं और वह लुटेरों से जान न लेने की भीख मांग रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने लुटेरों को यहां तक कह डाला कि मेरे दो बच्चें हैं, मुझे जाने दो।

इस बीच लुटरों ने किम के हाथ-पैर बांध दिए और चोरी के लिए महंगा सामान इक्कठ्ठा करने लगे। बताते चलें कि लुटेर होटल के कमरे में सुबह करीब 4 बजे घुसे और उन्होंने आते ही किम का फोन छीन लिया ताकि वह किसी को खबर न कर सके।

किम को बाथरुम में बंद करने के बाद वे लाखों रुपये का ज्वैलरी बॉक्स और दो महंगे स्मार्टफोन लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि किम पेरिस में फैशन वीक के सिलसिले में पहुंची थी और अपनी मां के साथ एक बड़े होटल में ठहरी थीं। किम के पति न्यू यार्क में रविवार रात कान्य वेस्ट मेडोज फेस्टिवल में व्यस्त थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पेरिस के लिए रवाना हुए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें