फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपए न देने पर हैवान बना बेटा, पिता को जान से मारने की कोशिश, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Mon, 09 Sep 2019 08:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता में शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी बेटे को धर दबोचा। यशोदा नगर निवासी मनोहर लाल (70) ने पुलिस को बताया कि उनका इकलौता बेटा रमेश शराब का लती है। नशे में वह अक्सर उनके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन


शनिवार को शराब के लिए रुपये देने से इंकार करने पर पीटा। गला दबाने पर पत्नी ने बचाने का प्रयास किया। इस पर रमेश ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गईं। शोर मचाने पर पड़ोसियाें की सूचना पहुंची पुलिस ने बेटे से बचाया।

नौबस्ता थाना प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि वृद्ध की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धारा में कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें