उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक टीचर और सात छात्रों पर एक छात्र का साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मामला संजाई इंजीनियरिंग कॉलेज का है। कॉलेज के हॉस्टल में टीचर आयुश यादव और सात अन्य छात्र, प्रथम वर्ष के पीड़ित छात्र के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बना रहे थे।
चौंका देने वाली बात है कि आरोपी कई महीनों से यौन शोषण करते आ रहे थे और इस बात की किसी को खबर नहीं लग पाई। पीड़ित का नाम सुर्या प्रताप सिंह है और वह फरूखाबाद जिले का रहने वाला है। एडीशनल एसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों को खिलाफ आईपीसी की धाराएं और पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी टीचर का नाम है।
विरोध करने पर दी जाती थी धमकी
Rape
- फोटो : Times of India
पीड़ित पक्ष ने अपनी एफआईआर में यह भी कहा कि पीड़ित छात्र को विरोध न करने की धमकी दी जाती थी। एसपी सिंह का कहना है,'कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है और सभी को कॉलेज से सस्पेंड भी कर दिया है।'
पीड़ित के पिता राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामला सामने आने के बाद भी टीचर ने उसके बेटे को बात खत्म करने की धमकी दी है।