फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की बारात में मारपीट, फायरिंग

Fri, 15 Dec 2017 11:21 PM IST
औरैया, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता दूल्हे के भाई विनय एवं बाराती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रकाबगंज आगरा से आई एक दरोगा की बारात में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान सहार ब्लाक प्रमुख के चालक से घर में घुसकर मारपीट की गई। दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए। विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान एक रायफल पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


आगरा रकाबगंज निवासी संजय कुमार पुत्र स्व. राजाराम मेरठ में कताई मिल चौकी इंचार्ज हैं। उनकी बारात दिबियापुर में गुंजन टाकीज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। संजय की शादी दिबियापुर के मोतीलाल की बेटी से तय थी। करीब रात 11 बजे गुंजन टाकीज चौराहे से संजय की बारात उठी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कई बाराती शराब के नशे में थे।

बारात के साथ हंगामा करते हुए चल रहे थे। बारात ब्लाक प्रमुख सहार सुषमा देवी के दरवाजे पर पहुंची तो बारात में शामिल लोग शराब की खाली बोतलें मकानों पर फेंकने लगे। ब्लाक प्रमुख के घर में सो रहे उनके चालक को घर के दरवाजे पर तोड़फोड़ जैसी आवाज सुनाई दी तो वह बाहर आ गया। हंगामा देखकर उसने बारातियों को रोकने एवं शांतिपूर्वक आगे बढ़ने के लिए कहा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाराती ब्लाक प्रमुख के चालक पिंटू पुत्र हुकुम सिंह निवासी भगत का पुर्वा को पीटते हुए घर में घुस गए।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर ब्लाक प्रमुख सुषमा देवी एवं उनके परिजन भी जाग गए। ऊपरी मंजिल से सभी उतरे तो बाराती उन पर भी टूट पड़े। ब्लाक प्रमुख सुषमा का आरोप है कि बारातियों ने उनके साथ भी छीना झपटी की। इस बीच विवाद इतना बढ़ा कि कई राउंड फायरिंग भी हुई। मारपीट की इस घटना में दूल्हे का भाई विनय, बहन अंजली उर्फ बेबी पत्नी हेमंत कुमार निवासी अंबेडकर नगर अजीतमल, सत्येंद्र पुत्र राजेश कुमार भी घायल हुए।

घटना की सूचना पर यूपी 100 एवं दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मौके पहुंचे और पड़ताल की। एक तरफ से ब्लाक प्रमुख सहार सुषमा सिंह एवं दूसरी ओर से दूल्हे की बहन अंजली ने मारपीट, लूटपाट व फायरिंग करने की तहरीर दी है। सीओ औरैया भास्कर वर्मा का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। फायरिंग होने की जानकारी मिली थी। एक रायफल को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, विवाद के कारण देर रात लगभग ढाई बजे शादी की रस्में शुरू हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें