फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 16 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
गहरौली गांव में मृतका के घर जांच करते सीओ राठ श्रीराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गहरौली/मुस्करा। थाना क्षेत्र के गहरौली गांव में केरोसिन डालने से जली महिला के मामले में उसके भाई की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीओ राठ ने गांव पहुंचकर दोपहर में घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


21 अगस्त को गांव निवासी कृष्ण कुमार सविता की पत्नी सुषमा (30) ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजन उसे सीएचसी मुस्करा ले गए थे। जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उधर मृतका की मौत के  बाद 20 दिन के नवजात की 15 दिन बाद मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई जयहिंद निवासी बौरा सतारी के थाना कुलपहाड़ ने तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न की शिकायत करते हुए बहन की हत्या का आरोप लगाया। उसने मृतका की सास सुहागरानी, पति रामप्रसाद, बड़ी ननद सगुन, देवर राहुल, भूपेंद्र, चचिया ससुर हरगोविंद एवं रामदास की सास सहित छह लोगों को नामित किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने दहेज हत्या के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। उधर इस मामले की जानकारी होने पर शनिवार को दोपहर बाद सीओ राठ श्रीराम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से संबंधित जानकारी परिजनों व पड़ोसियों से हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें