फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाले पर जा रही महिला को मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरावां में गांव के निकट झाले पर जा रही एक महिला को एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरावां निवासी ओमप्रकाश की पत्नी 36 वर्षीय उर्मिला देवी शनिवार की दोपहर अपने घर से गांव निकट स्थित झाले पर जा रही थीं। सीएचसी में भर्ती उर्मिला के साथ आए जेठ बिहारीलाल ने बताया कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोस के झाला निवासी बलविंदर सिंह ने उर्मिला को गन्ने के खेत में खींच लिया और गोली मार दी। महिला के बाएं बाजू में गोली लगी है। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ अभिषेक प्रताप, कोतवाल एमके मिश्र, एसएसआई रामसरन पांडे ने मौका मुआयना किया। आरोपी मौके से फरार है। यूपी 100 पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि एक दिसंबर 2016 को महिला का पुत्र रोहित कुमार गुलरिया चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहा था। बस्तौली के पास बलविंदर सिंह ने रोहित की बायीं जांघ में गोली मार दी थी, जिसकी रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, किंतु पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया था। आरोपी लगातार परिवार वालों पर सुलह कराने के लिए दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसकी महिला के पति ओमप्रकाश ने सीओ और कोतवाली में तहरीरें भी दी थीं। कार्रवाई न होने से बेखौफ बलविंदर सिंह ने महिला को गोली मार दी।
विज्ञापन


महिला को गोली लगी है, किंतु तहरीर नहीं मिली है। महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक प्रताप, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें