फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पूर्व प्रधान पर मारपीट, फायरिंग का आरोप लगाया

Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
औरैया, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
मुख्यालय शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत हरवंशपुर के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के ससुर पर चुनावी रंजिश में अभद्रता, परेशान करने की शिकायत की है। वहीं एक ग्रामीण ने प्रधान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हरवंशपुर के एक दर्जन ग्रामीण शुक्रवार को जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे और एसपी से मिले। महिला बिटोली देवी, कमलेश कुमारी, सुनीता देवी, विमला, रामश्री, सुशीला, उमा, पूजा देवी, सुनीता, सोना देवी, ममता देवी और दीपिका ने प्रार्थना पत्र देकर एसपी को बताया कि हरवंशपुर के पूर्व प्रधान ध्यान सिंह की पुत्रवधू भावना सिंह इस बार प्रधानी का चुनाव लड़ी थीं और जीत भी गई।

उन लोगों ने उनको वोट नहीं दिया था, इस कारण पूर्व प्रधान आए दिन उन्हें परेशान करता है। जब वह शौच करने जाती हैं तो उन्हें घेरकर गालियां देते हैं और अभद्रता करते हैं। शुक्रवार सुबह प्रधान सहित अन्य लोगों ने उन्हें घर पर आकर गालियां दीं और हमला कर दिया। महिलाओं ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी पूर्व प्रधान और उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वहीं हरवंशपुर निवासी अशोक कुमार कठेरिया ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया वह गुरुवार शाम को सहार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तभी पूर्व प्रधान ध्यान सिंह और व उसके तीन साथियोें ने हमला कर दिया। उन लोगों ने उस पर रायफल से फायर किया, लेकिन भाग कर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें