विधायक असीम गोयल ने शनिवार को अनाज मंडी अंबाला शहर में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर प्रोत्साहन योजना के तहत तीन लाभपात्रों की सहायता राशि के चैक वितरित किए। विधायक असीम गोयल ने शनिवार को अनाज मंडी अंबाला शहर में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर प्रोत्साहन योजना के तहत तीन लाभपात्रों की सहायता राशि के चैक वितरित किए।
गोयल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार किसानों को फसल के उचित दाम देने के साथ-साथ किसान और खेती कार्य से जुडे मजदूरों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं के तहत भी लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य करते समय मृत्यु होने पर अथवा कोई अंग भंग होने पर किसानों तथा कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी द्वारा कृषि कार्य करते समय मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मृतक के परिवार को दी जाती है। इसके लिए मृतक का पोस्टमार्टम तथा पुलिस में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
विधायक ने आज नन्यौला अनाज मंडी में मार्केट कमेटी नन्यौला द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव अमीपुर के सुनील कुमार को 1.25 हजार रूपये की राशि का चैक प्रदान किया। खेती के कार्य के दौरान सुनील कुमार की अंगुलियां कट गई थी। इसी प्रकार गांव नडियाली के नारंग सिंह को भी 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया और कृषि कार्य के दौरान नारंग सिंह के हाथ की एक अंगुली कट गई थी। प्रिती रानी को 37500 रूपये की राशि का चेक प्रदान किया गया और प्रिती की चारे की मशीन में हाथ की अंगुली का एक पोर कट गया था।
इसके उपरांत विधायक ने गांव नन्यौला की रविदास मंदिर धर्मशाला में सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं और लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई का हुनर मिलेगा जिससे वे स्वरोजगार के रूप में अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती है।
इस अवसर पर सेक्टर दस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रभु दयाल गोयल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जनकराज, वाइस चेयरमैन भारत भूषण अग्रवाल, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, मार्केट कमेटी की सचिव कविता