फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पीटकर छीनी नकदी

Sat, 31 Mar 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहनों से पुलिस की वसूली का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला थरियांव थाने की पुलिस का आया है। आरोप है कि मौरंग लदे ट्रैक्टर चालक के सुविधा शुल्क न देने पर दरोगा और पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद दो हजार रुपये छीनकर चले गए। घटनाक्रम के बारे में मौरंग खरीदने वाली महिला सुषमा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी राजीव ट्रैक्टर चालक है। वह गोकन घाट से मौरंग लादकर थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगरपुर गांव की सुषमा देवी के घर आर्डर पर पहुंचा था। सुषमा देवी के बेटे लवकुश ने बताया कि ट्रैक्टर को गांव के मोड़ से घर लेकर जा रहे थे, तभी पीछे से थाने की गाड़ी पहुंची। एक दरोगा व सिपाही बैठे थे। उन लोगों ने चालक से ट्रैक्टर को थाने लेकर चलने की बात कही। लवकुश का आरोप है कि छोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। इसी दौरान दरोगा के पास एक फोन आया और वह चालक को ट्रैक्टर लेकर आने की चेतावनी देकर चले गए। पुलिस के जाने पर चालक ट्रैक्टर में लदी मौरंग कुछ दूरी पर उतारने चला गया। मौरंग खाली हो रही थी।

करीब आधे घंटे बाद पुलिस जीप दोबारा पहुंची। पुलिस कर्मियों ने चालक से ट्रैक्टर कैसे खाली करने की बात पूछी और तीन चार थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई के बाद जेब से दो हजार रुपये छीनकर चले गए। इस दौरान रात को ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन


चालक का आरोप है कि वह शनिवार को थाने शिकायत लेकर पहुंचा। वहां से भगा दिया गया। वह अपने मालिक के डर से मौरंग उतारने वाले गांव शनिवार को पहुंचा। उसकी सुनने के बाद मौरंग मंगाने वाले परिवार की महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

एसपी ने कार्यवाहक थानेदार को जांच सौंपी है। कार्यवाहक थानेदार जेपी यादव ने बताया कि नाइट ड्यूटी पर रहे पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

रामपुर मोड़ पर भी दी थी रकम
जिले में इन दिनों मौरंग लादना अपराध जैसा है। मौरंग लदे वाहनों पर पुलिस टूट पड़ रही है। चालक राजीव ने आरोप लगाया कि घाट से लेकर जगह-जगह पुलिस को बांटने पड़ते हैं। करीब एक हजार रुपये फुटकर खर्च आता है। थरियांव थाना क्षेत्र में उसरैना मजार के पास और दिमंगरपुर गांव के मोड़ रामपुर के पास सौ-सौ रुपये पिकेट ड्यूटी में तैनात सिपाहियों को देकर पहुंचा था। रामपुर मोड़ में तैनात पुलिस कर्मियों ने ही थाने की जीप को सूचना देकर ट्रैक्टर के पीछे भेजा।

एक माह पहले तीन सिपाही पकड़े गए थे
मलाईदार थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर पुलिस की वसूली का पहली बार मामला नहीं आया है। एक माह पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने तीन सिपाहियों को रंगे हाथ उसरैना के पास वसूली करते दबोचा था। तीन सिपाहियों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें