जाफरगंज थाना क्षेत्र के खदरी गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बता दें कि खदरी गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष के देशराज उर्फ चुनकी निषाद ने देशी रायफल से हवाई फायरिंग की थी।
एसएचओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि विवाद के बाद पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। पुलिस को रायफल होने की बात पता चल गई थी। देशराज को सरकंडी के पास पकड़ लिया गया।
उसकी निशानदेही पर रायफल व गोलियां बरामद हुईं। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह कई साल पहले देशी रायफल बांदा जिले से खरीद कर लाया था। इससे गांव में दहशत फैलाता था। अवैध असलहे का चुनाव में भी दुरुपयोग किया जा सकता था।