फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहा था बदमाशों का गैंग, 15 गिरफ्तार

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहे एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गैंग के 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग लोगों के बीच अपने नाम की दहशत फैलाने के लिए चाकूबाजी, फायरिंग और तोड़ फोड़ करता था।



गैंग के सरगना सुर्लभ कश्यप ने अपने फेसबुक अकाउंट में खुद को कुख्यात बदमाश और हत्यारा बताया हुआ था। वह ऐसे स्टेटस भी डाला करता था। और कहता था कि अगर विवाद करना है तो उसे संपर्क करें। केवल इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद यह लोग सोशल मीडिया पर उससे जुड़ी अखबार की फोटो भी डालते थे। 


पुलिस ने गिरोह के पास से 5 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 5 तलवार, 8 चाकू और 23 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इन लोगों का जुलूस भी निकाला। जुलूस के दौरान लोगों ने इनके साथ मारपीट की और इनके कपड़े फाड़ दिए।


मामले के बारे में बताते हुए एसपी सचिन अतुलकर का कहना है कि 3 अक्तूबर की रात अश्विन मीणा पर चाकू से हमला करने के बाद सुर्लभ ने साथियों के साथ ईदगाह के पास फायरिंग की थी। इसकी जानकारी भी इन्होंने सोशल मीडिया पर दी। पुलिस ने शुक्रवार की रात गोंसा मार्ग स्थित अनिल डागर के फार्म हाउस से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next