गुजरात के इटावा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक तरफ जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट पंचायत के बाद खाट लूटी गईं, वैसा ही मामला सामूहिक शादी के पंडाल में भी देखने को मिला। दरअसल, वटवा इलाके में रविवार को मुस्लिम समुदाय के 80 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई गई। इस बीच जोड़ों के लिए महंगे तोहफे भी लाए गए और मैदान में सजाए गए।
बताया जा रहा है कि इस शादी में करीब 40 हजार बाराती आए थे। जब जोड़े शादी की रस्मे निभा रहे थे, दूसरी और शादी में आए लोगों ने कुछ ऐसा किया जो चौंकाने वाला है। बारातियों ने महंगे तोहफों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। चोरी करता देख बाकी मौजूद लोग भी खुद को रोक नहीं पाए और वह भी इसका हिस्सा बन गए। हालात ऐसे हो गए कि पलभर में पूरा मैदान एक मेले में तब्दील हो गया।
सामान लूटने की होड़ में लोगों में झड़प तक हो गई। कोई बर्तन तो कोई अल्मारी ले जाने लगा। संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को ऐसे करने से रोका, लेकिन लोगों के लालच ने सारी हदें पार कर दी। खबरों के अनुसार एक कार्यकर्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह में लोगों का इस तरह का बर्ताव अपने आप में चौंकाने वाला है।