कुख्यात मोनू जाट की घेराबंदी के लिए जिले की पुलिस का सारा सिस्टम रोहटा में लगाया गया है। पुलिस, पीएसी व एसटीएफ के साथ अब सर्विलांस सिस्टम और स्वॉट टीम भी वहां पहुंच गई है। पुलिस की दस पिकेट 24 घंटे गांव में मोनू की तलाश में निगरानी करेंगी।
50 हजार के इनामी मोनू धमकी दे चुका है कि वह 30 लोगों की हत्या करेगा। इसको देखते एसएसपी जे. रविंदर गौड़ रोजाना रोहटा में फोर्स बढ़ा रहे है। उनका सिर्फ मकसद है कि किसी भी हालत में हत्या न हो जाए। ग्रामीणों में मोनू जाट का खौफ देखते हुए एसएसपी ने जिले का सारा तकनीकी सिस्टम रोहटा में लगवा दिया है। सर्विलांस और स्वॉट टीम का सेंटर रोहटा में स्थापित किया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी ग्रामीणों को धमकी भरी कॉल आएगी तो पुलिस तुरंत उस पर गंभीरता से वर्क करेगी। कुख्यात की गिरफ्तारी व ग्रामीणों की सुरक्षा में लगी पुलिस, पीएसी और एसटीएफ की मॉनिटरिंग रात में खुद एसएसपी और एसपी देहात रोहटा में जाकर कर रहे हैं।
अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
एसएसपी ने रोहटा में लगाई पुलिस फोर्स को चेतावनी दी कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी ने कुख्यात मोनू की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोनू जाट ही पुलिस का टारगेट है।
10 पिकेट ओर लगा दी
रोहटा गांव में पुलिस की दस पिकेट ओर लगा दी गई हैं। जिसमें करीब 52 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह पिकेट 24 घंटे रोहटा में घूमेगी। पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के मोबाइल सर्विलांस पर लगे हैं। पुलिस के मुताबिक स्वॉट टीम का सेंटर रोहटा में बनाया गया है। इस टीम में एक्सपर्ट तीन दरोगा और आठ पुलिसकर्मी हैं। यह टीम खेतों में भी मोर्चा संभालेंगी।