फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: डिप्रेशन में चल रही 78 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान

Sat, 25 Jul 2020 03:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • बेटी के साथ रह रही थी बुजुर्ग, पति की मौत के बाद से थी डिप्रेस्ड
  • बाथरूम में हिट स्प्रे और माचिस मिली, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के फेज-3बी2 में अपनी बेटी के पास रह रही एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर डिप्रेशन में चल रही थी। शनिवार की सुबह उन्होंने बाथरूम में जाकर हिट स्प्रे छिड़कर कर माचिस से खुद को आग लगाकर जान दे दी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


पुलिस को बाथरूम से माचिस और कॉकरोच मारने वाला हिट स्प्रे बरामद हुआ है। मृतक महिला मूलरूप से हरियाणा में करनाल की रहने वाली थीं। लेकिन जनवरी, 2020 से अपनी बेटी के पास रह रही थी। मटौर थाने के एसआई व मामले के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि अभी 174 की कार्रवाई की गई है और पुलिस हर एंगल पर काम रही है।


यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिला की तीन बेटियां शादीशुदा हैं। जिसमें एक दिल्ली, दूसरी करनाल और तीसरी मोहाली में रहती है। करीब सात महीने पहले महिला के पति अवतार सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में आ गई थीं और अभी वॉकर के सहारे ही मुश्किल से चलती थी। यहीं पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें