देश में नोटबंदी के फैसले के बाद जहां लोग बैंकों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं, वहीं कुछ एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। मुंबई के सेवक नगर में एक शख्स ने पड़ोसी से उधार के पैसे वापस मांगना भारी पड़ गया है। पड़ोसी इरशाद अली ने पीड़ित शाहमीम अख्तर के चाकू गोद दिया।
जानलेवा हमले के बाद अख्तर को राजावड़ी हॉस्पीटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात है कि दोनों के बीच में वारदात की वजह सिर्फ 300 रुपये हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के काफी लंबे समय से जानते हैं और इस बीच दो हफ्ते पहले इरशाद ने अख्तर से 300 रुपये उधार लिए थे।