हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी कस्बे में अवैध संबंधों के चलते पत्नी द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने मूक बधिर पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मूकबधिर का शव फंदे पर लटका मिला है। शुक्रवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में सिवानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को सिवानी क्षेत्र के एक घर में गुरुवार की शाम मूकबधिर का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला था। पुलिस शव को लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों के बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक युवक की मां ने अपने बेटे की हत्या के आरोप अपनी बहू व अन्य लोगों पर लगाया। पुलिस ने मकान के अंदर से भी तथ्य जुटाए।
पुलिस ने भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक की मां ने अपनी बहू व अन्य चार लोगों पर बेटे की हत्या का शक जताया है। जिस पर पुलिस ने हत्या की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह भी स्पष्ट हो जाएगी। - एएसआई जगदीश, जांच अधिकारी पुलिस थाना सिवानी।