फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया यौन शोषण

Fri, 21 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का यौन शोषण किया गया। इस दौरान कई बार गर्भपात कराने का भी आरोप प्रेमी पर लगा है। बीसलपुर पुलिस के तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि तीन साल पहले मार्निंग वॉक पर जाने के दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र के एक युवक से हो गई थी। आरोपी ने सुनहरे सपने दिखाकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपी ने कई बार  पीड़िता से आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने जल्द शादी करने की बात कहकर गर्भपात करा दिया। लंबा समय बीतने के बाद भी शादी न करने पर युवती को शक हो गया। जिसके बाद वह सात अक्तूबर को शादी की बात करने के लिए आरोपी के घर पहुंच गई। इस पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और दोबारा आने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस व सीओ बीसलपुर से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश बीसलपुर पुलिस को दिए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें