गुजरात के सूरत में 22 साल के शख्स ने पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान प्रवीण इंद्रजीत के रूप में हुई है और उसने कमीज के कपड़े से पंखे पर लटककर आत्महत्या की।
पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें प्रवीण 45 मिनट तक पंखे से लटका रहा और उस दौरान वह कई बार चिल्लाया भी था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रवीण को पत्नी से विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया था। पत्नी से परेशान होकर प्रवीण ने एक दिन खुद ही पुलिस को घर बुलाया था और अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही थी। लेकिन चूंकि वह खुद नशे में था इसलिए पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है।